Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

कांग्रेस: मोदी जी, ये जान लें, जब बीजेपी के लोग फर्जीवाड़ा कर रहे थे, तो सरकार उनके संरक्षण में क्यों खड़ी है-जरूर देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जान लें, ट्विटर के दिल्ली-गुरुग्राम दफ़्तर पर रेड डालने वाली डरपोक भाजपा सरकार “रेड राज” से फ़र्ज़ी टूलकिट का सच नही छिपा सकती। भारतीय जनता पार्टी के फर्जीवाड़े की, फ्रॉड की और फर्जी कागजों से पूरे देश को भ्रमित करने की परतें आए दिन खुलती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी, उसके प्रवक्ताओं, नेताओं ने और आधा दर्जन मंत्रियों ने एक फर्जी टूलकिट का कागज जगजाहिर किया। अब जब छत्तीस गढ़ की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, जब ऑल्ट न्यूज़ ने उस ढोल की पोल खोल दी और फर्जीवाड़ा साबित कर दिया, जब ट्विटर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं और नेताओं के ट्विटर हैंडल पर मैनिपुलेटेड़ (manipulated) मीडिया की मोहर लगा दी, तो अब सरकार छटपटा गई। और आज जो पहले देश में कभी नहीं हुआ, वो हुआ।

अब ट्विटर के दिल्ली और गुरुग्राम के दफ्तरों पर रेड मरवाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सोशल मीडिया के ट्विटर और दूसरे प्लेटफ़ार्मों को ड़राने का घिनौना प्रयास कर रही है। वहीँ, दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार को गुरुग्राम व दिल्ली स्थित ट्विटर को एक नोटिस देने के लिए कार्यालय में जाकर रूटीन की कार्रवाई बताया हैं।  मोदी जी, ये जान लें, जब भारतीय जनता पार्टी के लोग फर्जीवाड़ा कर रहे थे, तो सरकार उनके संरक्षण में क्यों खड़ी है? सोशल मीडिया इंटरमीडियरी रूल्स तो 25 मई, 2021 से लागू होंगे, आज तो वो लागू ही नहीं। तो किस धारा या कानून के तहत दिल्ली पुलिस नोटिस जारी कर रही थी? और अब जब 6-6 कैबिनेट के मंत्री समेत आईटी के मंत्री रविशंकर प्रसाद, जिन्होंने इस ट्विटर हैंडल को इस मैनिपुलेटेड़ मीडिया को यूज किया था, जब उनकी ढोल की पोल खुलती नजर आई, तो अब दिल्ली पुलिस के पीछे पूरी भारतीय जनता पार्टी की सरकार खड़ी हो गई है। आप जान लें, इस प्रकार से जबरन इस देश के नौजवान, इस देश के युवा, इस देश के लोगों की जुबान पर ताला लगाने की जो कोशिश है, उसमें आप कभी कामयाब नहीं होंगे। आप युवाओं की, इस देश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जुबान बंद नहीं कर सकते। आपका फर्जीवाड़ा साबित हो गया है और इसकी सजा भाजपा के नेताओं को अवश्य मिलेगी।

Related posts

गोली मारकर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के वांछित अपराधी दिल्ली पुलिस की ईआर-II, अपराध शाखा के हाथों पकड़ा गया

Ajit Sinha

खरगे और राहुल की मांग- शिक्षा मंत्री के साथ-साथ छात्रों पर दमनकारी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस्तीफा दें

Ajit Sinha

बीजेपी फ़रीदाबाद की तिगाँव व पृथला विधानसभा के 7 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x