Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नाड्डा ने आज आने वाले चक्रवाती तूफान ‘यास से लोगों को बचाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों को कहा

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सोमवार को चक्रवाती तूफान ‘यास के संदर्भ में पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार के प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, पार्टी सांसदों एवं विधायकों के साथ वर्चुअल रिव्यू मीटिंग की और एहतियाती उपायों के साथ-साथ राहत कार्यों पर भी चर्चा की। नड्डा ने कहा कि चक्रवाती तूफ़ान ‘यास” के रूप में हमारे सामने एक और संकट आया है। भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से यह उद्देश्य रहा है कि कठिन परिस्थितियों एवं आपदा के समय प्रभावित लोगों तक राहत कार्य और मदद अविलंब पहुँच सके और जान-माल की क्षति कम से कम हो। उन्होंने कहा कि आने वाले चक्रवाती तूफान ‘यास के संदर्भ में पश्चिम बंगाल, ओड़िशा,सिक्किम और अंडमान-निकोबार में स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर हमें अभी से तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने और उन तक राहत कार्यों को चलाने का अभियान शुरू करना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तूफान से प्रभावित राज्यों में प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर तक पार्टी की को-ऑर्डिनेशन कमिटी अविलंब बन जानी चाहिए। इतना ही नहीं, इन को-ऑर्डिनेशन कमिटियों को अभी से एनडीआरएफ, स्टेट की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और स्थानीय प्रशासन सेसंपर्क में रहना चाहिए और तूफ़ान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बचाने और राहत कार्य चलाने के लिए एक कार्य योजना बनाई जानी चाहिए।नड्डा ने पार्टी सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इन को-ऑर्डिनेशन कमिटियों के माध्यम से ‘सेवा ही संगठन अभियान के तहत तूफान प्रभावित लोगों तकराशन , तिरपाल, दवाइयाँ तथा जरूरत की अन्य सामग्रियां पहुंचाई जानी चाहिए। सांसद और प्रदेश पदाधिकारी इन को-ऑर्डिनेशन कमिटियों के साथ लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों के बचाव एवं राहत कार्यों में स्थानीय प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए लगना चाहिए। भाजपा विधायक एवं सांसद अपनी-अपनी जिम्मेवारी समझते हुए जिला परिषद्, पंचायत, बीडीसी आदि के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क पहले से स्थापित कर लें ताकि राहत कार्यों में कोईपरेशानी न हो और रीयल टाइम मदद पहुंचाई जा सके। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मेडिकल रिलीफ की दृष्टि से पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयारी करनी चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टर्स के साथ सहयोग करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को तूफ़ान प्रभावित लोगों के लिए काम करना चाहिए। इसकी तैयारी अभी हो जानी चाहिए ताकि तूफान के दौरान या बाद में कोई दिक्कत न हो।

Related posts

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी पाजपेयी का निधन,1980 के दशक में कुंदन लाल भाटिया के निवास पर पहुंचे थे अटल जी, देखिए तस्बीरें।

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के कलपेटा में कलेक्ट्रेट में DISHA बैठक में भाग लिया।

Ajit Sinha

नॉन कंफर्मिंग इंडस्ट्रीयल एरिया को विश्वस्तरीय पहचान देकर पैदा करेगी लाखों रोजगार के अवसर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x