Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सिविल डिफेंस परिवार ने निभाया मामा का फर्ज,स्वर्गीय श्रवण कुमार की भांजीयो की शादी में भरा भात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सिविल डिफेंस परिवार को  स्वर्गीय श्रवण कुमार की बहन मंजू व जीजा अनिल कुमार की तरफ से दो बेटियों काजल और सोनिया की शादी में सहयोग के लिए निमंत्रण आया तो सिविल डिफेंस गुरुग्राम परिवार ने इस परिवारिक कर्तव्य को पूर्ण किया।
 
रीति अनुसार मामा द्वारा भात भरने के लिए श्रवण के बड़े भाई कृष्ण कुमार के साथ सिविल डिफेंस टीम के प्रतिनिधि सहयोग राशि के साथ गांव दिनोद , भिवानी पहुंचे। जिसमें जेपी राघव, सुकेश सैनी, प्रियंका सैनी, सुखबीर यादव, रोहित मदान, सतपाल चौहान आदि साथी इस नेक कार्य मे सम्मिलित हुए। ज्ञात रहे कि गांव नगला, झज्जर निवासी सिविल डिफेंस वालंटियर श्रवण कुमार कोरोना वैश्विक महामारी में निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय की सेवा करते हुए, हम सभी को छोड़कर परमात्मा के श्री चरणों मे चले गए थे। यह सम्पूर्ण सिविल डिफेंस परिवार के लिये क्षति थी। उसके निधन के बाद उसके परिवार को मदद एवं दायित्वो  का निर्वाह निरंतर टीम द्वारा किया जा रहा है।

Related posts

सोहना रोड भौंडसी कट से भोंडसी जेल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन कल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा

Ajit Sinha

बीती रात दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, झगड़े में चले लाठी -डंडे , ईंट- पत्थर और चली कई राउंड गोलियां, टूटी 6 गाड़ियां।

Ajit Sinha

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत 6 दिसंबर को भौंडसी कारागार में आईटीआई का करेंगे शुभारंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x