Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रावल इंटरनॅशनल स्कूल में कराटे बेल्ट टेस्ट प्रोमोशन अवार्ड में खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : रावल इंटरनॅशनल स्कूल में कराटे बेल्ट टेस्ट प्रोमोशन अवार्ड चैम्पियन शिप का आयोजन किया गया । चैम्पियन शिप में स्कूल के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ़ हरियाणा के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर व इंटरनेशनल रेफरी कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने बताया कि कई खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफियों पर कब्ज़ा जमाया। इसी तरह टेस्ट के दौरान अलग -अलग आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने गोल्ड ,सिल्वर ,ब्रॉन्ज़ मैडल भी जीते।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ सी बी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और कहा कि खिलाड़ियों को नियमित रूप से कराटे का अभ्यास करना चाहिए ताकि वर्तमान परिस्तिथियों में व स्वय की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाडी अपने नाम के साथ-साथ माता पिता व देश का भी नाम रौशन करता है। इस दौरान  कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने कहाकि खिलाड़ियों  में अनुशासन बहुत जरुरी है और जो खिलाडी अनुशासन में रहकर खेलता है वह खिलाडी ही बुलंदियों को छूता है। कराटे बेल्ट टेस्ट प्रोमोशन अवार्ड चैम्पियन शिप में ज्योति ,तमन्ना डागर,रुद्र प्रताप,कृष ,सुरभि ,खुशबू ,शिवानी ,अर्जुन ,कर्ण ,दीपांशु ,मयंक डागर ,सोनाली ,लक्ष ,गौरव भड़ाना,आर्यन ,मनमीत ,मुकुल ,रितिका,अनुभव,अरमान,शिवम्,तुषार,इशांक,इशिका,सनेहा,सार्थक,सिद्धार्थ ने ट्रॉफी जीती। अंत में प्रिंसिपल डॉ सी बी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य कामना की। 

Related posts

फरीदाबाद: परेशान बायर्स ने आज सेक्टर- 76 स्थित बिल्डर कंपनी एडल डिवाइन कोर्ट सोसायटी में इकट्ठे होकर किया प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल के सरकार 1 में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल पंचतत्व में हुए विलीन।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सुरक्षा व्यवस्था व रिहर्सल को लेकर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x