Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: शीघ्र ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में पोस्ट कोविड सेंटर ‘उमंग’ की शुरुआत की जाएगी- स्वास्थ्य मंत्री विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि शीघ्र ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में पोस्ट कोविड सेंटर ‘उमंग’ की शुरुआत की जाएगी।
विज ने कहा उमंग नाम से शुरू किए जा रहे  इन केन्द्रों पर कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को आ रही दिक्कतों का न केवल उपचार किया जाएगा बल्कि उनकी शारीरिक  फिटनेस के लिए  योग व प्राणायाम की शिक्षा के लिए प्रशिक्षक भी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर फिजियो थैरेपिस्ट तथा अन्य आवश्यक चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीव्रता के कारण इससे रिकवर होने के बाद भी मरीज को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं, जिसको देखते हुए हरियाणा सरकार इस तरह के हालात से भी निपटने की तैयारी पहले ही कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ते मामलों के कारण सरकार इसके इलाज के लिए दवा विदेश से इंपोर्ट करवाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस नामक बीमारी एकदम से सामने आई है, जिसके चलते बाजार में जरूरत के मुताबिक दवा कमी लग रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार से अपील की है। इसके अलावा हरियाणा सरकार वैक्सीन व अन्य आवश्यक टीकों की एक करोड़ खुराक के लिए ग्लोबल टैंडर कर रही है, जबकि केंद्र से नियमित तौर पर प्रदेश को वैक्सीन मिल रही है।

Related posts

फरीदाबाद में आज कोरोना संक्रमित के 170 मरीज आए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी जनता ने भाजपा सरकार से जो आशा किया था वह निराशा में बदल चुकी हैं,हुड्डा।

Ajit Sinha

पुलिस कर्मियों को जल्द ही गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिस कर्मियों के बराबर पदोन्नति मिलेगी- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x