Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:  राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ व आईआईटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के सहयोग से नगर निगम सभागार में “छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह”का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत 2016-17 सत्र की वार्षिक परीक्षा  में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले फरीदाबाद के 133 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 532 छात्र- छात्राओं को मैडल , सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विक्रम कपूर, आईपीएस,डीसीपी (HQ) फरीदाबाद ने शिरकत की ,साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर विनोद गोयल ( मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई ), राधा नरूला, रामफूल भाटी, एस सी . गुप्ता, बी .डी.गुप्ता( अध्यक्ष, महावर सभा), ऋषिपाल आर्य(आचार्य,  सुरेंद्र रहेजा (ADC OFFICE)  ने शिरकत की । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रामकुमार गुप्ता का कहना है कि यह कार्यक्रम फरीदाबाद के इतिहास का पहला कार्यक्रम है। जिसमें 133 सरकारी स्कूलों के 532 बच्चों को एक साथ एक मंच पर सम्मान दिया गया है। राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ भविष्य में भी सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी। जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ सके और उऩको आगे आने की ताकत मिल सके। रंजीत सिंह , संजीत डबास , किशोर बृजवासी, बिजेंद्र शर्मा , सुनिता शर्मा, सविता मितालानी ,दीपक खुराना , और रोहित गर्ग का विशेष योगदान रहा।

Related posts

स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करने के मामले में 15,500 रुपये का ट्रैफिक चालान, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला भी दर्ज।

Ajit Sinha

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले में रेत की चार खानों का आरक्षित मूल्य निर्धारित कर दिया है- मूल चंद शर्मा

Ajit Sinha

50 रुपए के स्टाम्प को खरीदकर 3 लाख 32 हजार 500 रूपए का बनाकर रजिस्ट्री करवाई गई है. पराशर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x