Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने पूर्ण लोकडाउन के मद्देनजर सभी मंडियों में गेंहू की खरीद का काम रोकने का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को रोकने के लिए राज्य में 9 मई, 2021 तक लगाए गए पूर्ण लोकडाउन के मद्देनजर सभी मंडियों में गेंहू की खरीद का काम रोकने का निर्णय लिया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकडाउन के दौरान सभी मंडियों में गेंहू की खरीद का काम नहीं किया जायेगा और न ही कोई गेट पास जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों से आग्रह किया गया है कि वे इस महामारी के दौरान घर पर ही रहें और बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें।उन्होंने बताया कि राज्य की मंडियों में 2 मई, 2021 तक कुल 83.53 लाख टन गेहूं की आवक हुई है और अब तक कुल 80.51 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अब तक 8639 टन गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है उन्होंने बताया कि अब तक 499377 किसानों के 915049 जे फॉर्म बनाए जा चुके हैं और 2 मई, 2021 तक लगभग  92 70 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के खातों में की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधितों को हिदायतें दी गई हैं कि मंडियों में खरीदे गए गेहूं का उठान दैनिक आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

एचकेआरएन के तहत 534 कंडक्टरों को मिला रोजगार-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने नीलम चौक पर पहला आधुनिक डीलक्स शौचालय का किया उदघाटन ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 11 आईएएस, 32 एचसीएस, 1 एचपीएस व 1 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x