Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जोरदार एक्सप्रेशन के साथ यूं किया डांस, वायरल हो गया वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर अपने डांस और स्टाइल से सभी की दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं. हाल ही में नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धामाके दार वीडियो शेयर की है इस वीडियो में नोरा का स्टाइल काबिले तारीफ है.

इस वीडियो में वे कॉल मी सॉन्ग पर गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. नोरा का ये स्टाइल देख फैंस का वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहा है.


नोरा अपने डांस के प्रैक्टिस वीडियोज आए दिनों अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं एक्ट्रेस वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा कि फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी. नोरा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में नोरा का धमाकेदार डांस देखने को मिलेगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने शिमिरी गाउन पहनी हुई है जो हाई थाई स्लिट है.वहीं हैंगिंग इयरिंग और कर्ल हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि नोरा पहले तो कॉल मी सॉन्ग पर एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं इसके बाद वे गजब की वॉक करते हुए आगे की ओर बढ़ती हैं. नोरा की इस अदा के फैंस दीवाने हो गए हैं. वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Related posts

अदभुत वीडियो देखें: पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 28 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया

Ajit Sinha

एमसीडी की टीम ने पुरानी दिल्ली इलाके में आंधी रात को 33 अर्थमूवर मशीनों की मदद से की भारी तोड़फोड़, पथराव।

Ajit Sinha

पुलिस कर्मी बनकर दिल्ली- एनसीआर में महिलाओं से गहने ठगने व लूटने वाले ईरानी गैंग के 4 सदस्यों को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x