Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद जिला के 41 क्षेत्रों में 337 माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित,ग्रीन फिल्ड के 12 स्थान भी शामिल : डॉ. गरिमा मित्तल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला मजिस्ट्रेट डॉ. गरिमा मित्तल ने जिला में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 41 स्थानों पर 337 छोटे माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह कंटेनमेंट जोन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन के शहरी क्षेत्र में 200 मीटर के दायरे में और ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार मीटर के दायरे में बफर जोन रहेगा। अपने आदेशों में उन्होंने बताया कि शहर के एनआईटी क्षेत्र में 50 अलग-अलग कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
ग्रीन फिल्ड कॉलोनी में 12 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सेक्टर-7 में आठ स्थानों पर, सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी में 53 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सेक्टर-28 क्षेत्र में चार स्थानों पर, सेक्टर-8 में छह स्थानों पर, सेक्टर-14 में 12 स्थानों पर, सेक्टर-15 में 21 स्थानों पर, संजय कॉलोनी में एक स्थान पर, सेक्टर-16 में, 14 स्थानों पर, सेक्टर-17 में सात स्थानों पर, सेक्टर-11 में सात स्थानों पर, सेक्टर-21सी में 24 स्थानों पर, सेक्टर-46 में 36 स्थानों पर, सेक्टर-19 में एक स्थान पर, सेक्टर-78 में एक स्थान पर, सेक्टर-89 में एक स्थान पर, सेक्टर-86 में दो स्थानों पर, सेक्टर-9 में पांच स्थानों पर, सेक्टर-76 में एक स्थान पर, बल्लभगढ़ क्षेत्र में छह स्थानों पर, सेक्टर-45 क्षेत्र में छह स्थानों पर माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सेक्टर-29 में दो स्थानों पर, सेक्टर-55 में 12 स्थानों पर, डबुआ कॉलोनी में तीन स्थानों पर, सेक्टर-10 क्षेत्र में पांच स्थानों पर, सेक्टर-30 क्षेत्र में तीन स्थानों पर, सेक्टर-31 में छह स्थानों पर, फतेहपुर तगा क्षेत्र में एक स्थान पर, सेक्टर-48 में दो स्थानों पर, गांव मेवला महाराजपुर में तीन स्थानों पर, दुर्गा विहार में छह स्थानों पर, एतमादपुर में एक स्थान पर, दयालपुर में दो स्थानों पर, पल्ला क्षेत्र में पांच स्थानों पर, सेक्टर-20ए में एक स्थान पर, सेक्टर-87 में एक स्थान पर, अजरौंदा में एक स्थान पर, इंद्रा नगर में दो स्थानों पर, नंगला एन्क्लेव में एक स्थान पर और एसजीएम नगर में दो स्थानों पर माईक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने शहर के बाजारों में लोगों को मास्क व सेनीटाईजर वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीजीपी शत्रुजीत कपूर द्वारा लोकसभा चुनाव के संबंध में मीटिंग लेकर दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

Ajit Sinha

सीएम व वित्तमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया वर्ष -2026-27 का 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का बजट पेश,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x