Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रत्येक थाना स्तर पर साइबर टीम का गठन किया गया है, साइबर अपराध रोकने दिशा में सीपी ओ पी सिंह का अहम कदम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में बढ़ रहे साइबर अपराधों के मध्य नजर पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के आदेशानुसार प्रत्येक थाना स्तर पर साइबर टीम का गठन किया गया है। पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में बढ़ रहे डिजिटलाइजेशन के कारण घटित हो रहे साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। साइबर ठग आए दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी के नए-नए तरीके इजाद करते रहते हैं। लोगों के साथ लॉटरी, केवाईसी अपडेट, इंश्योरेंस पॉलिसी, क्रेडिट कार्ड आदि के नाम पर तरह तरह से धोखाधड़ी की जाती है। जिले की साइबर शाखा द्वारा साइबर अपराधो पर अंकुश लगाने का हर भरसक प्रयास किया जाता रहा है

परंतु बढते हुए ऑनलाइन व डिजिटल पैमेंट माध्यम के कारण दिन-प्रतिदिन साइबर अपराध बेहताशा बढ रहे है। वर्ष-2020 में करीब 8000 शिकायते प्राप्त होना अपने आप में एक रिकोर्ड है। इसकी रोकथाम के लिए एक थाना नाकाफी है। बढते अपराध व शिकायतों पर पूर्ण जबाबदेही व कर्त्तव्य निष्ठा से उपाय करते हुए पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने प्रत्येक थाना स्तर पर एक साइबर टीम का गठन करने का सराहनीय कदम उठाते हुए जिला फरीदाबाद के प्रत्येक थाना में अब एक अराजपत्रिक अधिकारी सहित 4 पुलिस कर्मचारियो की एक टीम का गठन किया है। जिसकी जिम्मेवारी थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली साइबर शिकायतों की सुनवाई व निपटान की होगी। जिसे सक्ष्म व प्रभावी बनाने के लिए गत सप्ताह पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के निर्देशा नुसार साइबर थाना फरीदाबाद द्वारा एक कैप्शुल कोर्स का आयोजन पुलिस लाईन फरीदाबाद में किया गया जिसमें इन टीमों को अपराधों की रोकथाम ,अनुसंधान व अन्य संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अब आमजन को शिकायते लेकर थाना-दर-थाना नहीं भटकना होगा। तुरंत कार्रवाई  करते हुए थाना स्तर पर ही अनुसंधान होने के कारण अपराधियों की धर पकड में तेजी आएगी व आमजन को राहत मिलेगी।

Related posts

एमआरआईआईआरएस, एमआरयू और एमआरडीसी में डॉक्टरेट, ग्रेजुएट और पोस्ट -ग्रेजुएट की 2000 छात्रों को दी गई डिग्रियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेता और अधिकारी मिलकर अरावली पर बड़े बड़े होटल बनवा रहे हैं और एक्ट में संशोधन करवा रहे हैं, वकील एल.एन पराशर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी वेंडर,ट्रेडर,डीलर्स ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सचेत व मुस्तैद रहें-डा. गरिमा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x