Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद की आर्थिक अपराध शाखा ने पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल को मेरठ से किया अरेस्ट, अब तीन दिन पुलिस रिमांड पर हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आर्थिक अपराध शाखा ने आज करोड़ों रुपए का सोची समझी साजिश, धोखाधड़ी व विश्वास घात करने के जुर्म में  पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित के खिलाफ कुल 28 मुकदमे फरीदाबाद में  दर्ज हैं। इस आरोपित को पुलिस ने  थाना सेक्टर- 7 में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420,120 बी व हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स इन फाइनेंशियल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 की धारा 3 के तहत दर्ज मुकदमा नंबर 690 में  मेरठ से अरेस्ट किया है।

पुलिस की माने तो आरोपित अनिल निवासी मेवात जिले के पुन्हाना का रहने वाला है जो पीयूष ग्रुप नामक कंपनी का मालिक है। और  इसके खिलाफ फरीदाबाद में धोखाधड़ी, विश्वाशघात , साजिश रचने के कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित कई वर्षों से लोगों को फ्लैट देने के नाम पर उनसे पैसे हड़प रहा था परंतु किसी भी इन्वेस्टर को फ्लैट या पैसे वापिस नहीं किए। उक्त मुकदमे में आरोपित  ने शिकायतकर्ता से फ्लैट के नाम पर करीब ₹14 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमों की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एसीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपित को मेरठ से अरेस्ट कर लिया। आरोपित  को अरेस्ट करके अदालत में पेश किया गया और 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे अन्य मुकदमों में पूछताछ की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड के अनंगपुर गांव के एक टेंट के गोगाम में लगी भयंकर आग, लाखों रूपए के नुकशान की खबर हैं।

Ajit Sinha

दोस्त की तेजधार हथियार से हत्या करके, उसके हाथ -पैर बांध मुनक नहर में फेंक ने एक आरोपित की पहले पहचान, अरेस्ट।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने फेसबुक आईडी हैक कर, उसके दोस्तों से धोखे से मदद के नाम पर paytam खाते में पैसे डलवाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x