Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव भूपानी में लगभग 9 एकड़ भूमि पर विकसित 3 अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोएस्मेन्ट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज गुरुवार को गांव भूपानी, नहरपार , फरीदाबाद में लगभग 9 एकड़ जमीनों पर तीन अलग -अलग अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थी, में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद की टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की ये कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया है। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भूपानी, फरीदाबाद में लगभग 9 एकड़ भूमि पर तीन अलग -अलग कॉलोनियां विकिसत की जा रही थी, जिस में एक कॉलोनी 3 एकड़, दूसरी कॉलोनी 5 एकड़ और तीसरी कॉलोनी 1 एकड़ भूमि पर कॉलोनियां विकसित की गई थी।

इन तीनों अवैध कॉलोनियों में 22 डीपीसी, 25 चारदीवारी, 2 मकान और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे, को उनकी टीम ने आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी ये तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

कभी कस्टम व कभी सीबीआई अधिकारी बनकर अवैध पार्सल का डर दिखा कर 25,40,000/-रुपए की ठगी, खाताधारक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रत 19 वर्षीय लड़की ने आगरा कैनाल में लगा दी छलांग, अब तक नहीं मिली, शादी तय होने से थी परेशान।

Ajit Sinha

चाचा जी, मेरी मदद करें, पैसे भेजें , वरना मुझे देश से डिपोर्ट कर देंगे : साइबर अपराध की नई मोडस ऑपरेंडी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x