Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने देश भर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा 
केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया.

पूरे भारत में माता-पिता और छात्रों ने कोरोनवायरस के बढ़ते मामलों की वजह से बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की थी. दरअसल,देश में 4 मई, 2021 को कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं शुरू होनी थीं, लेकिन कोरोना के अप्रत्याशित तेजी से बढ़े मामले और रोज आ रहे रिकॉर्डतोड़ संक्रमण के केस के देखते हुए परीक्षाओं को रद्द या टालने की मांग की जा रही थी. अब इस साल 10वीं की बोर्ड को परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. वहीं 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है. 12वीं की परीक्षाएं 4 जून से 14 जून के बीच में होने वाली थीं.

Related posts

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो नीट घोटाले की जांच- खरगे

Ajit Sinha

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज श्रीनगर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अब भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हुआ -लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x