अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
करोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर लोगों में वैक्सीन लगाने को लेकर उतावली देखी जा सकती है। लेकिन लोग जब टीकाकरण के सेंटर पर पहुंच रहे हैं, तो वहां पर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद भी टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इसका कारण मेरठ से वैक्सीन के नोएडा ना पहुंचने को बताया जा रहा है। दूर-दूर से आए लोगों को परेशान होकर वापस जाना पड़ रहा है। नोएडा के ईएसआई अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन न पहुँच पाने के कारण बोर्ड लगा दिया गया की आठ तारीख को टीकाकरण नहीं होगा और टीका लगाने आए लोगो को वापस घर भेज दिया गया।

नोएडा के सेक्टर- 24 स्थित ईएसआई अस्पताल में बोर्ड लगा दिया गया की आज 08 अप्रैल 20 21 को टीकाकारण नहीं होगा। लोग दूर –दूर से आ रहे है और बोर्ड को देख कर निराश हो कर लौट रहे है। ग्रेटर नोएडा से टीका लगाने आए एक शख्स का कहना है की टीकाकारण नहीं होगा का लगा बोर्ड देख कर वह वापस लौट रहे है। अगर पहले सूचना मिल जाती तो समय और पैसा दोनों बच जाता। खोडा कालोनी से महिला को उनके ऑफिस वालो ने टीका लगाने को कहा था वह ऑफिस से छुट्टी लेकर आई थी पर टीका नहीं लग पाया।

टीका लगाने आए लोगो का कहना है सरकार विदेशो में टीका भेज रही है, लेकिन देश के लोगो के लिए टीका उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ईएसआई अस्पताल कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण का कहना है की सुबह सीएमओ ऑफिस से सूचना आई थी कि आज टीकाकरण नहीं होगा। सूचना को बोर्ड पर लगा दिया गया। उनका ये भी कहना था कि आज कितने लोगो को टीका लगना था इसकी भी जानकारी नहीं है, ये जानकारी सीएमओ ऑफिस को है लेकिन जिनका रजिस्टेशन हुआ उनको दोबारा रजिस्टेशन करने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही लगा दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते है लगातार पिछले चार दिनों से जिले में कोरोना वैक्सीन का गंभीर संकट है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को नाम मात्र के लिए डोज मिल रही है। हालात यह हो गए हैं कि विभाग ने फजीहत से बचने के लिए प्रतिदिन के लिए निर्धारित 10 हजार टीकाकरण के लक्ष्य को 30 फीसद तक कम कर दिया है। जिले में कोविशील्ड व को-वैक्सीन दोनों ही टीकों का अभाव है। तीसरे चरण के तहत बुजुर्गों व बीमारों को कार्ड में लिखी तिथि के अनुसार दूसरी डोज नहीं दे रहा है। एक मार्च को जिले में तीसरे चरण की शुरुआत हुई। माह भर में 66 हजार 424 से अधिक लोगों को टीका लगा। दो अप्रैल से इनका दूसरी डोज का समय शुरू हो गया है। टीके की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज के लिए अस्पताल पहुंच रहे लोगों को शासन के छह से आठ सप्ताह में कोविशील्ड का दूसरा टीका लगने के आदेश का हवाला देकर वापस भेज देता है। पहले चार से छह सप्ताह में टीका लगाने का आदेश था। यही कारण है कि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या पहली डोज लेने वालों के मुकाबले कम है। वैक्सीन शासन से ही कम मिल रही है। मेरठ मंडल में शासन से मंगलवार को 30 हजार डोज आईं, जहां से जिले को सिर्फ 5,500 मिलीं। वैक्सीन की कमी का कारण क्या है, इस बारे में अधिकारियों का कहना है वे कुछ नहीं कह सकते, यह शासन स्तर से ही पता चलेगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

