Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंटर स्टेट दुर्गेश गैंग बदमाशो के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली- 58 क्षेत्र में रेडिसन होटल के सामने सेक्टर 57 के पास कुख्यात दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य और पुलिस के साथ हुई मुठभेड में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि 3 बदमाशों को पुलिस से कॉम्बिग के दौरान पकड़ा।  घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमशों के कब्जे से से देशी तमंचे, कारतूस तथा लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश घायल हुआ अमित उर्फ मोटा दुर्गेश का दाहिना हाथ माना जाता है। उसे  सैक्टर 58 की पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।  जबकि उमेश पुत्र चंद्रसेन, मोनू पुत्र सतेंद्र  और अंकित राठौर को पुलिस ने  कॉम्बिग के दौरान पकड़ा है। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि लूटपाट करने वाले दिल्ली के कुख्यात दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य है और  आज नोएडा में लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे। रेडिसन होटल के पास थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया,लेकिन वे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश अमित उर्फ मोटा के पैर में लगी है। साथ ही बताया कि मौके से भागे तीन बदमाश उमेश, मोनू और अंकित राठौर का पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया की पुलिस ने इन बदमाशों के पास से देशी तमंचे, कारतूस तथा लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दुर्गेश गैंग एनसीआर में लूटपाट के लिए कुख्यात है। दुर्गेश के ऊपर 60 से ज्यादा लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए चारों बदमाश दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गोली लगने से घायल हुआ अमित दुर्गेश का दाहिना हाथ माना जाता है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस  की टीम ने 3 आरोपितों  को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

दबंग महिला ने आज टोल मांगने पर महिला स्टाफ को पीटा, और उसे उसकी कुर्सी से नीचे गिरा दिया -लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha

आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ साजिश के तहत गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x