Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 8 अप्रैल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करेंगें,पत्रकारों से होंगे रूबरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 8 अप्रैल- 2021 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करने आ रहे हैं। इस दौरान हरियाणा की सीमा में वे दो जगह मीडिया से रूबरू होंगे, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है-

1. प्रातः 10 बजे-गांव लोहटकी में मंत्री गडकरी मीडिया से रूबरू होंगे। 
2. प्रातः 11 बजे-नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका के पास गांव रिगढ़ में मीडिया से मुखातिब होंगे। इन दोनो स्थानों के लिए 8 अप्रैल 2021 को अलग-अलग पै्रस पार्टियां रवाना होंगी। क्योंकि केंद्रीय मंत्री गांव लोहटकी से गांव रिगढ़ के लिए हेलीकाॅप्टर से जाएंगे। केंद्रीय मंत्री के यहां से जारी कार्यक्रम के अनुसार गांव लोहटकी में दिल्ली से भी मीडिया आएगी जबकि गांव रिगढ़ में गुरूग्राम जिला से मीडिया से मुखातिब होने का कार्यक्रम रखा गया है।  एनएचएआई द्वारा गुरूग्राम से इन दोनो स्थानों पर मीडिया प्रतिनिधियों को ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। दोनो जगहों के लिए अलग-अलग वाहनों में उस दिन गुरूग्राम के लोक निर्माण विश्रामगृह से पै्रस पार्टियां रवाना होंगी। 

Related posts

5 देशों के11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय शिष्ट मण्डल गुरूग्राम में आया और मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान की प्रक्रिया को देखा।

Ajit Sinha

गुड़गांव आईएमएस गोट टैलेंट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन- डॉ वंदना नरूला

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: राव नरबीर सिंह ने कहा, जंगल सफारी में वन्य जीवों को संरक्षित रखने के लिए किए जाएंगे महत्वपूर्ण उपाय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x