Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, गैंग का सरगना निकाला ब्लाक प्रमुख का पति।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने नोएडा और एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, सेक्टर-53 सीएनजी पंप के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों  में गिरोह का सरगना भी शामिल है। जो बुलंदशहर के अगौता ब्लाक प्रमुख का पति है। जबकि इस गिरोह के दो बदमाश फरार होने में सफल हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर  चोरी की 5 कार, चोरी कारों के तीन इंजन, 20 कारों की चाबियां व कार चोरी के उपकरण बरामद किए  हैं।
 
पुलिस की गिरफ्त में खड़े मुस्तकीम निवासी बुलंदशहर व इकबाल निवासी मेरठ वाहन चोर गिरोह के सदस्य है,मुस्तकीम गैंग का सरगना होने के साथ-साथ बुलंदशहर के अगौता ब्लाक प्रमुख का पति भी है। डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया इस ने मुस्तकीम पिछले करीब 25 वर्ष से वाहन चोरी कर रहा है। मुस्तकीम पुरानी गाड़िया चुराकर अफजाल व इकबाल बेचता है। आरोपित अब तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व बुलंदशहर 1500 से अधिक वाहन चुरा चुका है। गिरोह अफजाल व इकबाल अभी फरार है। दोनों पिछले करीब 10 वर्ष से कबाड़ का काम करते हैं।

डीसीपी ने बताया कि मुस्तकीम की पत्नी के चुनाव जिताने के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे। इस बार भी उसकी पत्नी दोबारा चुनाव मैदान में हैं। वहीं फरार आरोपित अफजाल इस बार अपने गांव से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में था। मुस्तकीम ने अपने साथियों संग प्रतिमाह 25 से 30 वाहन चुराने का लक्ष्य रखा था। मुस्कीम 2008 से पहले के माडल की गाड़ी जैसे सेंट्रो, अल्टो, आइ-10 व छोटी गाड़ियों को इकबाल व अफजाल को 30 से 40 हजार रुपये में बेचता था। वह कबाड़ में काटकर उसके पा‌र्ट्स बेचते थे। आरोपित वर्ष 2008 से ऊपर के माडल की गाड़ियों को इकबाल व अफजाल से ही नंबर बदलवाकर 70 से 80 हजार रुपये में बेचता था।

Related posts

निर्माणाधीन साइट पर बिल्डिंग मैटेरियल का काम हथियाने के उद्देश्य से ब्यापारी को गोली चलाने वाले 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

आयशर कंटेनर पर लदे 1200 देशी शराब के पेटियों को बरामद कर पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 2027 तक नशा मुक्त दिल्ली के सपने को पूरा करने के लिए “मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट” का आयोजन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x