Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक साथ दर्जनभर गाय के गौशाला में मरने से मचा हड़कंप, भूख-प्यास के कारण की जताई जा रही आशंका

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव जलपुरा के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाए  जा रहे गौशाला में एक ही दिन में एक साथ एक दर्जन से ज्यादा गाय के मौत से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस व प्राधिकरण की टीम जांच में जुटी है, वही, इन सभी गायों की मृत्यु भूंख प्यास के कारण हुई ये आशंका जताई जा रही है, इधर , अधिकरियो का कहना है कि सभी मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई  की जाएगी।

तस्वीरों में मरी पड़ी ये गाय एक दो नही और न ही ये सड़क पर घूमती आवारा गाय है, बल्कि ग्रेटर नोएडा गांव जलपुरा के पास संचालित गौशाला है और इसमे आज अचानक एक दर्जन से ज्यादा गायों की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पँहुची पुलिस व प्राधिकरण की टीम जांच कर रही है। लेकिन अभी इन गायों के मरने के कारण की पुष्टि नही हो पाई है। इस गौशाला में सैकड़ो गाय है इनकी देखभाल के लिए प्राधिकरण ने नौकरों को रखा हुआ है। मौके पर पंहुची पुलिस व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने फिलहाल सभी मृत गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और उनका कहना है कि जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे। उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई  की जाएगी। वही प्रथम दृष्टया इनकी मृत्यु भूंख पास के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

Related posts

एक तेज रफ्तार मर्सिडीज़ कार फुटपाथ पर पेड़ से टकराई और फिर खंभे पर जा टकराई.पेड़ टूट कर मर्सिडीज़ कार पर गिर गया

Ajit Sinha

ट्विन टावर बनवाने में हुए भ्रष्टाचार जांच में किसी ने खुद को अंजान तो किसी ने खुद को निर्दोष बताया।

Ajit Sinha

खनन माफिया का विरोध करने पर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तेजधार हथियार से किया कातिलाना हमला-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x