Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: लघु सचिवालय हथीन में कैंटीन व साईकल स्टैंड के ठेके की खुली बोली 25 मार्च 2021 को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल, हथीन: उपमंडल अधिकारी (ना.) हथीन वकील अहमद ने बताया कि लघु सचिवालय हथीन में कैंटीन व साईकल स्टैंड के ठेके की नीलामी वर्ष 2021-22 के लिए खुली बोली आगामी 25 मार्च 2021 को दोपहर बाद 3 बजे लघु सचिवालय हथीन परिसर में लगाई जाएगी। ठेका 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति निश्चित समय, तिथि व स्थान पर पहुंचकर ठेके की बोली लगा सकता है। नीलामी आरंभ होने से पूर्व इच्छुक व्यक्ति को राशि 20 हजार रुपये प्रत्येक ठेके का ड्राफ्ट मौके पर बतौर जमानत जमा कराना होगा, जिस व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक राशि की बोली लगाई जाएगी, ठेका उसी व्यक्ति के नाम छोड़ दिया जाएगा, जिस व्यक्ति के नाम बोली छूटेगी। उसे बोली की एक चौथाई राशि दो दिन के अंदर-अंदर जमा करवानी होगी। अन्यथा जमानत की राशि सरकारी खाते में जब्त कर ली जाएगी।

किसी भी विवाद के लिए उपमण्डल अधिकारी (ना.) हथीन का निर्णय अंतिम व मान्य होगा। अधिकतम बोली देने वाले व्यक्ति को अपने सभी दस्तावेज सक्षम अधिकारी को देने होंगे। उनकी तसल्ली के बिना ठेकेदार को अपना कार्य आरंभ करने का अधिकार नहीं होगा। ठेके की बोली मु. 2 लाख 50 हजार रुपए से शुरू की जाएगी

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नेतृत्व में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रत्येक मतदाता सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो : उपायुक्त

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया पलटवार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x