Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

एक15 साल की गर्ल फ्रेंड को लेकर दो लड़कों के बीच हुई चाकू बाजी में एक लड़के की हत्या, एक नाबालिक सहित दो अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: 15 वर्षीय गर्ल फ्रेंड को लेकर दो लड़कों के बीच हुए झगड़े के बाद इनमें से एक लड़के ने अपने  एक 16 वर्षीय दोस्त के संग मिलकर पंकज की चाकुओं से गोद कर सरेआम हत्या कर दी। पुलिस ने अब दोनों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया हैं। इस हत्या कांड का मुकदमा दिल्ली की थाना डबरी में दर्ज हैं और  इसी केस में दोनों को आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक थाना डबरी को बीते 14 मार्च 2021 को एक सूचना मिली कि एक लड़के को गली न.53 , महावीर एन्क्लेव -3 ,डबरी , नई दिल्ली में  किसी और लड़के ने चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया हैं। इस सूचना पर जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पता चला कि घायल लड़के को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एक अस्पताल में ले गए हैं। मौके पर पुलिस ने देखा कि मैनहोल पर खून फैला हुआ है। इसके बाद पुलिस की एक टीम जब हॉस्पिटल पहुंची तो वहां पर डॉक्टरों एमएलसी देकर उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या कांड में कोई गवाह नहीं था। इसके बाद थाना डबरी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस की माने तो ये हत्या का मामला बिल्कुल ब्लाइंड था। इस केस के लिए पुलिस के वरिष्ठ  अधिकारियों एक विशेष टीम गठित की। जब पुलिस की इस  टीम ने इस केस की जांच शुरू की तो इसकी सुई एक सलमान, उम्र 23 साल निवासी महावीर एन्क्लेव , भाग -3 , दिल्ली पर जा कर अटक गई। इस से की गई पूछताछ में एक और लड़के नाम सामने आया जिसकी उम्र मात्र 16 साल हैं और उसे सीसीएल ए के नाम से लोग जानते हैं, को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने जब इन दोनों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि एक 15 साल की लड़की हैं, इसी को लेकर पंकज व सलमान के बीच लड़की के सामने काफी हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद सलमान वहां से चला गया और इस बात का जिक्र उसने अपने दोस्त सीसीएल की। इसके बाद सीसीएल ने एक दुकान से चाकू खरीद कर पंकज के ऊपर कई वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर वहीँ  के  मेनहोल के ढक्कन के ऊपर गिर गया और वह वहां से फरार हो गया। अब पुलिस ने दोनों आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए हैं -पढ़े

Ajit Sinha

एक मकान में माँ और बेटे की सनसनीखेज हत्या, हत्या के बाद से घर का नौकर हुआ फरार, दरवाजा बाहर से बंद था , जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x