अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के बुध विहार इलाके में फरीदाबाद, हरियाणा निवासी शिवम् ठाकुर उर्फ़ मुखिया की चाकुओं से गोद कर इस लिए हत्या कर दी थी, कि एक आरोपित के प्रेमिका के ऊपर किसी बात को लेकर उसने हाथ उठा दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस की टीम ने एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। शिवम् हत्याकांड में एक मुकदमा नंबर -68 / 2021 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 , 34 आईपीसी और 27-54-59 आर्म एक्ट के तहत, थाना वुध विहार में दर्ज किया गया था। अब इसी केस में एक आरोपित को अरेस्ट किया गया है। इस आरोपित को पुलिस ने मात्र 24 घंटों में अरेस्ट किया है।
पुलिस के मुताबिक बीते 14 मार्च -2021 को रात लगभग 8:10 बजे डीडी नं.96-ए के माध्यम से थाना बुद्ध विहार में पीसीआर कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति को छुरा घोंपने की सूचना मिली । इस के बाद मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल शिवम ठाकुर उर्फ़ मुखिया ( उम्र 22 वर्ष)) निवासी फरीदाबाद, हरियाणा को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लड़कों की पहचान की और तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना वृद्ध विहार में भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 , 34 व 27 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। और इस केस के तीनों आरोपितों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई । इस टीम ने आरोपितों को पकड़ने के जगह -जगह छापेमारी की और एक आरोपित चेतन को अरेस्ट कर लिया। इस केस में कुल तीन आरोपित हैं जिनके नाम भोला, पवन व चेतन हैं इनमें से एक आरोपित चेतन को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस की माने तो लगातार पूछताछ के दौरान आरोपित चेतन ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आगे की जांच के दौरान यह बात सामने आया कि मृतक शिवम्औ र आरोपित व्यक्तियों के बीच उसकी प्रेमिका के साथ हाथापाई होने के मामले को लेकर झगड़ा हुआ । इस मामले को लेकर मृतक शिवम व आरोपित भोला के बीच सुबह भी तीखी बहस हुई थी ।मृतक शिवम् जवाबी तर्क से व्यथित भोला ने अपने सह-सहयोगियों के साथ चेतन और पवन उर्फ़ आशीष उनके पास गए और उनके बीच विवाद छिड़ गया । इस बीच चेतन ने पूरी सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ उस पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई ।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

