Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार ट्रकों के बीच टक्कर लगने के बाद, धू-धू कर जला  एक ट्रक, एक घायल, देखें वीडियो 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब ग्रेटर नोएडा कासना थाना क्षेत्र नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक खाली ट्रक में  पीछे से जोरदार टक्कर  मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में भीषण आग लग गई।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । इस दौरान ट्रक में बैठा एक व्यक्ति जख्मी को गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे रोड पर पर धू-धू करके कर जलता हुए ट्रक के आग पर काबू पाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों कि घंटे भर मशक्कत करनी पड़ी तब जा कर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक ट्रक जल कर खाक हो गया था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक्सप्रेसवे रोड पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई,

देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक ट्रक  पूरी तरह जल कर खाक हो चुका था। जिस समय ट्रक में आग लगी उस समय एक व्यक्ति ट्रक में सवार था जो आग लगते ही जलते ट्रक से कुद गया उसके बावजूद आग से जख्मी हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

एक्सयूवी कार से चोरी का माल ठिकाने लगाने वाला, ईनामी चोर दंपति मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, पति के पैर में लगी गोली,पत्नी भी अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुए मुठभेड़ में गोली लगने से गौ तस्कर घायल

Ajit Sinha

अवैध हथियारों की तस्करी करने के एक बड़े मामले का खुलासा, 3 हथियार तस्कर अरेस्ट,भारी मात्रा में हथियार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x