Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला स्तरीय “बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कार्यक्रम” में खिलाडियों को बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” द्वारा जिला स्तरीय “बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कार्यक्रम” में खिलाडियों को बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ एवं ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव एवं ‘वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ’के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया। 

‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के वरिष्ठ प्रशिक्षक  सचिन कुमार ने बताया की इस जिला स्तरीय “बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कार्यक्रम” में 31 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर खिलाडियों ने शानदार किकबॉक्सिंग खेल का प्रदर्शन भी किया। येलो बेल्ट हासिल करने वाले सिद्धार्थ भारद्वाज, ट्विंकल ,ऋतिक भटिआ, दिशा ग्रोवर,  आराध्य शर्मा, अजय वर्मा, रोहन सैनी, सागर, नृप राणा, आदित्य शर्मा, हर्षिल भटिआ, गर्वित भाटिआ, गौरव, आर्यन मखीजा, कुणाल भाटिआ, अर्णव भाटिआ, पुनीता, आरव कालरा।ऑरेंज बेल्ट हासिल करने वाले: निहाल सिंह रावत, सहज रियांश गुप्ता, हर्माइनी, हेमलता.ग्रीन बेल्ट हासिल करने वाले: गौरांग शर्मा, तन्मय शर्मा, ललिता, काजल, मेहुल मल्होत्रा,ब्लू बेल्ट हासिल करने वाले: ज्ञाना अनुज,निरल कुकरेजा, दीपिका शर्मा, इस अवसर पर किकबॉक्सिंग प्रशिक्षकों में सचिन कुमार, अजय सैनी, अंजू शर्मा उपस्थित थे. इन खिलाडियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने अवैध रूप से बनाई गई 12 दुकानों पर चलाया बुल्डोजर,ध्वस्त।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ताईक्वांडो तथा शूटिंग खेल में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर दिखाया दमखम: आशा रानी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मैं आपकी समस्या लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x