Athrav – Online News Portal
नोएडा

शहर के बंद नालों कि सफाई सुपर शॉकर मशीनों से और सड़कों की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से होगी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
स्वच्छता अभियान के तहत शहर के लोगों को नोएडा विकास प्राधिकरण जागरूक करने की कोशिश साथ ही नोएडा की साफ सफाई करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर में बंद नालों और सड़कों की सफाई मशीनों से की जाएगी। पहली बार प्राधिकरण ने इन सुपर शॉकर मशीनों को खुद खरीदा है। इसके अलावा पेड़ों की छंटाई के लिए चार नई मशीनें भी नोएडा प्राधिकरण ने खरीदी हैं। सेक्टर-6 इंदिरा गांधी कला केंद्र से इन मशीनों को नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में सुपर शॉकर दो मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन और पेड़ों की छंटाई के लिए चार नई मशीनो का निरीक्षण करती सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि शहर में बंद नालों की सफाई दो सुपर शॉकर मशीनों से होगी। यह मशीन मलबे, रोडी आदि को सोख लेती है और इससे बेहतर तरीके से सफाई होती है। अन्य मशीनों से नालों की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती थी।

पहली बार प्राधिकरण ने इन सुपर शॉकर मशीनों को खुद खरीदा है। अभी तक किराए पर लेकर सफाई कराई जाती थी। खुद मशीनें खरीदे जाने से बेहतर ढंग से सफाई हो सकेगी। पैसों की भी बचत होगी। इन मशीनों से संबंधित कामकाज का पूरा रूट बनाकर काम कराया जाए।    

इन मशीनों को नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मशीनों के जरिए सफाई को लेकर चार्ट बनाया जाएगा । इसके तहत पूरे शहर में इन मशीन के जरिए कामकाज कराए जाएंगे। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण ने पेड़ों की छंटाई के लिए चार मशीनें खरीदी हैं।

इनके जरिए 21 फीट ऊंचाई तक छंटाई की जा सकेगी। पहले प्राधिकरण के पास तीन मशीनें थीं। मशीनें कम होने से काम में तेजी नहीं आ पा रही थीं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की सफाई के लिए दो मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन भी खरीदी गई हैं। खुद मशीनें खरीदे जाने से बेहतर ढंग से सफाई हो सकेगी। पैसों की भी बचत होगी।

Related posts

मवेशियो के मांस से भरी तेज रफ्तार इनोवा कार टायर फटने से पलटी, चालक और सवार मौके से फरार, लोगो का हँगामा  

Ajit Sinha

नव निर्वाचित बीडीसी के पिता की गोली मार हत्या, चचेरी बहन पूजा और उसके भाई अकाश भूमिका संदिग्ध

Ajit Sinha

चलती हुई हुंडई आई-20 आग के गोले तब्दील हुई, ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई

Ajit Sinha
error: Content is protected !!