Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विज ने कहा कि रक्षामंत्री से उड़ान 3 के तहत अम्बाला छावनी में नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।         
उन्होंने कहा कि अम्बाला में एयरफोर्स स्टेशन की स्ट्रिप पर ही सिविल एविएशन के जहाज उडऩे की अनुमति मिली थी। इसके लिए एयरफोर्स स्टेशन के साथ नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट बनाने के लिए डिफेंस की जमीन की आवश्यकता होगी। इस मामले में उन्होंने रक्षा मंत्रालय द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम बनाकर मौके का मुआयना कराने की अपील की ताकि इसका हल निकाला जा सके।उन्होंने कहा कि अंबाला को एयरलाइन अलॉट हो चुकी है और अंबाला से लखनऊ और श्रीनगर तक की फ्लाइट मंजूर भी हो चुकी है। विज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा से नई दिल्ली में मुलाकात और कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।

Related posts

फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में छठे नवरात्रि पर हुई माँ कात्यानी की पूजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अगले दो दिनों तक आठ शराब के ठेकों को करवाया बन्द: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में अवैध रूप से रिहायशी प्लाट नंबर 4141 पर खुले जी.एस. मार्ट की वजह से बढ़ी सैकड़ों दुकानदारों की मुश्किलें, नोटिस होगी जारी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!