Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पलवल के सिविल अस्पताल में नवचेतना ट्रस्ट ने फरीदाबाद के बाद, अब पलवल में महाराजा अग्रसेन स्नेहभोज कैंटीन की शुरुआत की गई है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पलवल के सिविल अस्पताल में फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन स्नेहभोज कैंटीन की शुरुआत की गई है। इस कैंटीन में आम लोगों को 5 रुपये ओर 10 रुपये में पेट भर खाना मिलेगा। इस दौरान हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रशांत भल्ला और वाईस प्रेजिडेंट डॉ. अमित भल्ला मौजूद रहे। विपुल गोयल और डॉ. प्रशांत भल्ला ने कैंटीन का उद्घाटन किया। आरएसएस के प्रांत संचालक पवन जिंदल ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान विपुल गोयल ने नवचेतना ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की ओर बताया कि इस कैंटीन में सिर्फ दोपहर भोज ही नहीं बल्कि यहाँ रात का खाना भी मिलेगा। यहां उन्होंने लोगों को मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से मोरारी बापू जी द्वारा 26 मई से 3 जून तक करवाई जा रही श्री राम कथा का भी न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि लोग ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में यहां पहुंचें और राम कथा का आनंद लें। डॉ प्रशांत भल्ला ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्य होते रहें ताकि कोई भी भूखे पेट न सोए। उन्होंने इस दौरान मानव रचना के फाउंडर विज़नरी डॉ ओपी भल्ला को याद किया और बताया कि वो हमेशा चाहते थे कि फरीदाबाद में संतों का आना जाना लगा रहे,इसलिए उन्होंने सैनिक कॉलोनी में शिव मंदिर की स्थापना की और अब संस्थान की ओर से 26 मई से 3 जून तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है इसमें सभी बढ़चढ़कर हिस्सा लें। आपको बता दें, इस कार्यक्रम में पर्फेक्ट ब्रेड्स एच.के बतरा के चेयरमैन, केसी लखानी ग्रुप के चेयरमैन और फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के एडवाइजर डीसी चौधरी भी मौजूद रहे।

Related posts

नई दिल्ली: सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है-सीएम अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया आइपीएस तरुण गोयल का स्वागत

Ajit Sinha

बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए फरीदाबाद और गुरुग्राम में खुलेंगें कंट्रोल रूम, डीजल जनरेटर सेट पर लगा प्रतिबंध, -मुख्य सचिव  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x