Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक महिला से बलात्कार करने के आरोपित को कोलकाता से महिला पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आज महिला को नौकरी दिलाने झांसा देकर बलात्कार के एक पुराने मामले में एक आरोपित को कोलकाता से अरेस्ट किया हैं। आरोपित का नाम कुंदन हैं। इस आरोपित के खिलाफ बीते 23 अक्टूबर- 2020 को एनआईटी महिला थाने में दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया हैं। 
पुलिस के मुताबिक एनआईटी इलाके में रहने वाली एक महिला ने एनआईटी महिला थाने में पुलिस को बीते 23 अक्टूबर 2020 को एक लिखित शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया था कि वह कोलकाता में नौकरी करती थी जो कोलकाता में उसकी मुलाकात कुंदन नाम के एक शख्स से हो गई थी जो कि कोलकाता का ही रहने वाला है। आरोपित  ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे संगीन  वारदात को अंजाम दिया था।

इसके बाद पुलिस ने त्तपरता से कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। और  अब जाकर आरोपित कुंदन को कोलकाता से अरेस्ट किया हैं। पुलिस की माने तो पीड़ित महिला पीछे से बिहार की रहने वाली हैं, और कुंदन से उसकी कोलकाता में दोस्ती हुई थी। अब वह दिल्ली -फरीदाबाद में रह रही हैं। आज इस आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया हैं।  

Related posts

पूर्व सांसद जया प्रदा के साथ विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल को  नव वर्ष व नए सरकार के गठन पर दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

एक सस्पेंडेड डॉक्टर ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी,पत्नी से महिला थाना में शिकायत करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद हमारे जिला फरीदाबाद को नई पहचान देगा-राजेश नागर    

Ajit Sinha
error: Content is protected !!