Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राम मंदिर के निर्माण के लिए उद्योगपतियों ने 11-11 लाख की धनराशि के चैक केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर को सोैंपे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री चौधरी कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा कि अयोध्या में बनाए जाने वाले राम मन्दिर का निर्माण का विश्व में ऐतिहासिक महत्व है। इसके निर्माण में लोग बढचढ कर धनराशि का दान करके अपनी भागीदारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में राम मंदिर निर्माण के लिए आज फरीदाबाद के प्रमुख लखानी अरमान ग्रुप तथा सी दास ग्रुप ने 11-11 लाख रुपये की धनराशि के चैक केन्द्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गूर्जर को सोैंपे हैं।

इस मौके पर लखानी अरमान ग्रुप के चैयरमेन के सी लखानी, उनके पुत्र गूंजन लखानी, एफ आई ए फरीदाबाद के प्रधान बी आर भाटिया,उद्योगपति  हरिराम गुप्ता, सज्जन जैन, निगम के उप महापौर मनमोहन गर्ग तथा युवा समाजसेवी प्रदीप सिंघल प्रमुख रुप से उपस्थित थे। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आयोध्या में रामजन्म भूमि पर बनने वाला राम मन्दिर के निर्माण में विश्व हर हिन्दू परिवार धनराशि दान करके भागीदार बन रहा है। विश्व में यह मन्दिर एक अनूठा राम मन्दिर बनेगा। इसकी अलग ही पहचान है। भारत देश में यह एक मिसाल है।

Related posts

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी शत्रुजीत को पत्र लिखकर 372 जांच अधिकारी को सस्पेंड करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग एक दर्जन से अधिक बिल्डरों को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजल चौधरी ने नोटिस थमाया।

Ajit Sinha

मैगपाई होटल के प्रांगण में भरा वर्षा का पानी, सीएम के पहुंचने से पहले करने लगे सीवर सफाई, सड़क पर छोड़ा गंदा पानी-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!