Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शिकायतकर्ता पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी टेलर मास्टर पति की हत्या, पत्नी सहित तीन अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ  मिलकर रची थी अपने पति एजाज अहमद की हत्या की साजिश, साजिश के तहत बीते 22 जनवरी 2021 की सांय 7 बजे प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पति को उसकी टेलर की दूकान पर सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी थी। हैरानी इस बात की हैं कि पति हत्या का केस  उसकी पत्नी ने ही पल्ला थाने में दर्ज करवाई थी। इस हत्याकांड में मृतक एजाज अहमद की पत्नी, उसके प्रेमी व इसके एक दोस्त को अरेस्ट किया हैं। मृतक एजाज अहमद की पत्नी और मुख्य हत्या आरोपित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनके बीच रोड़ा बने टेलर मास्टर पति एजाज अहमद की सरेआम गोली मार हत्या कर दी थी।  

एसएचओ सुभाष सिंह का कहना हैं कि पल्ला इलाके के विनय नगर में एजाज अहमद एक टेलर की दुकान करता था और उसी के आसपास में उसका मकान भी था जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता था। बीते 22 जनवरी 2021, वीरवार की शाम लगभग 7 बजे अपने दुकान पर एजाज अहमद मौजूद था। इसी  दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के उसकी दुकान के पास  आए। इनमें से एक लड़का अपने बाइक पर बैठा था। दूसरा लड़का टेलर मास्टर की दुकान के अंदर चला गया और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और घटना स्थल से अपने साथी संग बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। उनका कहना हैं कि इस संबंध में मृतक एजाज अहमद की पत्नी ककासा की शिकायत पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जब इस केस की जांच की गई तो उसका सुई उसकी पत्नी और इस केस की शिकायतकर्ता ककासा पर जाकर अटक गई। 

उनका कहना हैं कि जांच में पता चला कि मृतक एजाज अहमद की पत्नी की भीमा उर्फ़ मुकेश के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के बीच में टेलर मास्टर एजाज अहमद रोड़ा बना हुआ था। इस लिए उसकी पत्नी ककासा ने अपने प्रेमी भीमा उर्फ़ मुकेश के संग मिलकर अपने पति की हत्या करने की साजिश रची,भीमा उर्फ़ मुकेश ने इस साजिश में अपने एक दोस्त को शामिल कर लिया। उनका कहना हैं कि आरोपित भीमा उर्फ़ मुकेश अपने दोस्त मोनू के साथ बीते 22 जनवरी 2021 की शाम लगभग 7 बजे एक बाइक पर सवार होकर एजाज अहमद की दुकान के पास गए। इनमें से एक आरोपित मोनू अपने बाइक पर ही बैठा रहा। दूसरा आरोपित भीमा उर्फ़ मुकेश टेलर मास्टर की दुकान के अंदर चला गया और एजाज अहमद टेलर मास्टर की गोली मार कर हत्या कर दी। उनका कहना हैं कि इस केस की शिकायतकर्ता व मृतक एजाज अहमद की पत्नी ककासा, उसके प्रेमी भीमा उर्फ़ मुकेश व इसका दोस्त मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।   

Related posts

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का बड़खल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, कई जगहों पर रास्ते हो सकते हैं बाधित, जरा संभल कर चले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में लखन कुमार सिंगला ख़ुशी से थिरके, बोले- अभी तो पार्टी शुरू हुई है, पूरे देश में फहराएगा कांग्रेस का झंडा।

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना लखन कुमार सिंगला के कार्यालय पर पहुंचे

Ajit Sinha
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!