Athrav – Online News Portal
नोएडा

फ़ैक्टरी में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, फ़ैक्ट्री के उड़े परखचे 5 लोग बुरी तरह घायल, एक की  हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर- 20 क्षेत्र के सेक्टर- 4 में एल्युमिनियम के डोर और हैंडल बनाने वाली कंपनी में आज सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमे 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एबुलेंस से दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। जहां एक व्यक्ति का आपरेशन करना पड़ा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये तस्वीरें नोएडा के थाना सेक्टर- 20 क्षेत्र के सेक्टर- 4 के A-103 का जहाँ आज सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया,जिसके बाद फायर विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुँच गई, फायर विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर- 4 के प्लाट A-103 में आग लग गई  है, सेक्टर-4 स्थित ए-ब्लाक इंडिया इंटरनेशनल हाउस लिमिटेड नाम से कंपनी है। जहां एल्युमिनियम के दरवाजे और हैंडल बनाने का काम होता है। फ़ैक्टरी के भूतल पर काम के दौरान सिलेंडर फटने से यहां काम कर रहे 52 वर्षीय रवि, बाल किशन, 40 वर्षीय शंभू,30 वर्षीय हुकुम सिंह, 23 वर्षीय नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रवि की हालत काफी गंभीर है। आग की चपेट में आने से व्यक्ति का 80 फीसद शरीर झुलस गया है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हादसे के वक्त यहां 190 लोग से अधिक लोग काम कर थे।

एफ़एसओ अरुण कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी  है, इस कंपनी में एलुमिनियम के डोर और हैंडल बनाने का काम होता था,जिसमे एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था। वही सिलेंडर फट गया जिससे हादसा हुआ है, हादसे में 5 लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ,जिस मे 2 लोगो की स्थिति  गंभीर बनी हुई है, फिलहाल कंपनी के फायर सिस्टम और एनओसी की जांच की जा रही है उसके बाद आगे की विधिक करवाई की जाएगी।

Related posts

फर्जी तरीके से कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने वाले 5 लोग गिरफ्तार

Ajit Sinha

चलती 2 अलग -अलग कार बनी आग का गोला, 6 लोगों ने कूदकर बचाई जान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल सीवर में गिरी, निकालने के चक्कर 4 लड़के सीवर में गिरे, दो की मौत, दो गंभीर, जांच जारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!