Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या से मचा हड़कंप, पार्टी के बाद हत्या को दिया अंजाम-देखें पूरा वीडियो।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के अल्फा टू सेक्टर के आई 24 मकान में घर में रहने वाले सीनियर सिटीजन दंपति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री के चचेरे भाई होने से और इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉट को बुलाया गया है जो मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला की हत्या गला घोट कर की गई है, और इस हत्या में किसी जानकार का हाथ है, क्योंकि घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं हुई है ।
 
यह तस्वीरें हैं 70 वर्षीय कारोबारी नगेंद्र नाथ की और 65 वर्षीय उनकी पत्नी सुमन नाथ की हैं । सुमन भारती योग संस्थान मैं योगा ट्रेनर है और लंबे समय से लोगों को योग की निशुल्क शिक्षा देती रही हैं। इन दोनों का शव आज सुबह इनके घर से बरामद किया गया है। मृतक नरेंद्र नाथ उनकी बॉडी मकान के बेसमेंट में मिली है उनके हाथ पाँव टेप से बंधे थे और ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से वार किया गया था और पत्नी सुमन नाथ की उनका शव ऊपर मिला है, दोनों की हत्या गला घोट कर की गई थी। सुमन और नरेंद्र नाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं, जबकि मृतक की बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। बेटे रोहित का कहना है कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था । उनकी मम्मी मैं उनकी बहन से रात 11 बजे फोन करके कहा था की नीचे पार्टी चल रही है तब उनकी बहन ने कहा की वह कमरा बंद कर सो जाए।

डीसीपी राजेश सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घर में देर रात तक पार्टी हुई थी मौके से शराब की बोतलें खाने का सामान भी बरामद हुआ है। घर का सारा सामान बिक रहा है जिससे लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है। बेसमेंट में ऐसे साक्ष्य मीले है जिन्हें देख ले लगता है की हत्यारो और मृतक द्वारा साथ मे बैठ के शराब का सेवन किया गया था, वही मृतका सुमन नाथ का देर रात का ऑडियो भी प्राप्त हुआ है जिसमे वो अपने दामाद को फोन पर बता रही है कि नीचे शराब पी रहे है शुरुआत जांच में यह भी पता चला है कि बुजुर्ग दंपती ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ब्याज पर पैसा लिया था उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। उनका  कहना है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या को लेकर कई एंगल से जांच की जा रही है। जल्द मामले के आवरण की बात कह रही है।

Related posts

फरीदाबाद: नकली पुलिसवाला बनकर आमजनों से पैसे ठगने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

मेसर्स रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में लगभग 255.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

Ajit Sinha

मर्डर केस में 20 साल की सजा काट रहे अपराधी 5 साल बाद जमानत पर जेल से आया था, दो अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!