Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: मामी ने कराया अपनी भांजी का रेप, दोनों फरार, पुलिस कर रही है तलाश  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नया मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां पर नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए रेप की वारदात.में उसकी मामी भी शामिल थी।  उसने अपनी भांजी को किया अपने जानकर के हवाले कर दिया,  आरोपी मारपीट और रेप कर हुआ फरार, पुलिस दोनों की कर रही है तलाश। उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नया मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां  थाना दनकौर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

एक 14 बर्षीय नाबालिक लड़की को उसकी अपनी मामी ने अपने जानने के हवाले कर दिया। आरोपी ने पहले नाबालिक के साथ मारपीट की और फिर रेप किया और उसे रेप के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक और लड़की के मामी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी  की प्रयास में जुट गई है। दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की जब अपने मामा-मामी के घर गई तो उसे नहीं मालूम की उसकी मामी ही उसकी अस्मत का सौदा किसी और कर रखा है। नाबालिक किशोरी को उसकी मामी बहला फुसला कर खेत पर ले गई। जहाँ पर पहले से मामी का जानकार युवक मौजूद था।

किशरी को उसके हवाले कर मामी वहाँ से चली गई। युवक ने पहले नाबालिक के साथ रेप करने का प्रयास किया। जब किशोरी ने विरोध किया तो उसकी जम कर पिटाई की और रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंची और अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में अपने परिवार को बताया।डीसीपी महिला सुरक्षा ने बताया की परिजनों ने आरोपी मामी और शख्स  के खिलाफ थाना दनकौर में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने टीम गठित कर दोनो आरोपियो की तलाश कर रही है। और किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में हुई गर्भवती महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी की चरित्र पर शक था- पति गिरफ्तार।

Ajit Sinha

जुए और सट्टा की लत के कारण कर्जदार बना आरोपी, कर्ज उतारने के लिए बन गया चेन स्नैचर

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!