Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने कहा, डायल 100 नंबर पर फोन करने पर घटना स्थल पर मदद के लिए पुलिस तुरंत पहुंचेगी।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने आज अपने पुलिस आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम (डायल 100) सेवा की समीक्षा की जिसके दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में फरीदबाद शहर के लोगो द्वारा 100 नंबर डायल करते ही आस-पास की पीसीआर वैन जरुरतमंद की सहायता के लिए उसके पास पहुँच जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता पुलिस विभाग से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए 100 नंबर डायल कर सकती है और आम जनता की समस्याओ के निवारण के लिए कण्ट्रोल रूम में तैनात स्टाफ की कार्य प्रणाली व पुलिस सहायता के लिए घटनास्थल/मौके पर पहुंचे सम्बंधित अधिकारी के कार्य की समीक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे|

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के निर्देशानुसार अब एक राजपत्रित आधिकारी घटनास्थल/मौके पर गए हुए अनुसंधान अधिकारी से मामले की जानकारी लेकर शिकायतकर्ता से फीडबैक लेंगे और शिकायतकर्ता से पूछा जाएगा कि क्या वह पुलिस की सहायता से संतुष्ट हैं अथवा नहीं, जिसके बाद अनुसंधान अधिकारी द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने डायल 100 नंबर की समीक्षा में पाया कि कण्ट्रोल रूम में प्रति दिन लगभग 50 हजार से 70 हजार कॉल आती है। 19 जनवरी 2021 को वॉयस लोगर कॉल 69039, मिस्ड/साइलेंट कॉल 145, चिल्ड्रेन कॉल 11, एक्शन कॉल 156, इन्क्वारी कॉल 56, वरोंग कॉल 14, दुसरे जिलो से सम्बन्धित 54 कॉल के साथ सम्पूर्ण 436 कॉल प्राप्त हुई। ज्यादातर कॉल आने के कारण काफी बार डायल 100 नंबर व्यस्त हो जाता है जिसे तत्काल सुधारा जा रहा है जिससे आमजन को भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। 

Related posts

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने गाडी से लालबत्ती व मेयर सुमन बाला ने पीलीबत्ती हटाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी के16 बिल्डरों को लगा तगड़ा झटका,ओक्कुपेशन सर्टिफिकेट रद्द, रजिस्ट्री रोकने, एफआईआर की तैयारी।

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का थीम विकसित भारत 2047 के अनुसार हरियाणा, मंडप में पीएम के विजन को धरातल पर उतारने का कर रहा है काम -नरबीर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!