Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पेट्रोल पंप के कर्मियों से दो लाख रूपए लूट कर सेंटरों कार में भाग रहे लूटेरे के साथ पुलिस की मुठभेड़, लूटेरे के पैर में लगी गोली-पढ़े  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के सामने आठ जनवरी को पेट्रोल पंप कर्मियों से दो लाख रुपये लूटने वाले बदमाश के साथ पुलिस कि मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लागने घायल हो गया। पुलिस घायल बदमाश को इललाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से पुलिस ने घटना में लूटी गई रकम में से एक लाख 75 हजार रुपये,लूट में इस्तेमाल कि गई सैंट्रो कार, पिस्टल व अन्य सामान बरामद किया है। बदमाश के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस कि गोली से घायल बदमाश को पुलिस टीम इलाज के अस्पताल ले जा रही है। बदमाश कि पहचान साकीपुर गांव निवासी आरव भाटी उर्फ योगी उर्फ योगेश्वर के रूप में हुई है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल बदमाश योगी उर्फ योगेश्वर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ लूट की रकम से अवैध शराब का काम शुरू करने की योजना बनाई थी।

शराब खरीदने के लिए वह हरियाणा जा रहा था। रास्ते में उसके साथी रिकू व नितिन भी मिलने वाले थे। लेकिन उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा पुलिस डाढ़ा गोलचक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी।

पुलिस ने सैंट्रो कार सवार एक बदमाश को रुकने का इशारा किया। गाड़ी दूसरी रोड पर मोड़कर बदमाश भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। योगी उर्फ योगेश्वर खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। बदमाश के साथियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

4 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस के साथ 8 तस्कर अरेस्ट, इनमें 3 बेचने , और 5 खरीदने वाले हैं

Ajit Sinha

अच्छी पहल : कड़ाके की ठंड में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ कुल्हड़ चाय पीकर मुस्तैद नजर आए पुलिसकर्मी-वीडियो

Ajit Sinha

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान करने के मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन का सदस्य पकड़ा गया, बेल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!