अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिनांक 5 सितंबर 2026 को सागर सिनेमा सेक्टर 16 फरीदाबाद के पास कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के कार्यालय के सामने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान करने के मामले में तहसीलदार, फरीदाबाद, सुमेर सिंह की शिकायत पर थाना सेक्टर- 17, फरीदाबाद में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन नेता अनिल कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद को दिनांक 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय फरीदाबाद में पेश किया गया।अदालत नवीन कुमार-1 जेएमआईसी फरीदाबाद ने आरोपी को कंडीशनल बेल प्रदान की है। जिसमें वर्णित किया गया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक, डॉक्यूमेंट्री फिजिकली व अन्य किसी प्रकार से आगे धरना प्रदर्शन में भाग नहीं लेगा। अन्यथा उसकी बेल रद्द कर दी जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

