Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की मध्य जिले के नारकोटिक दस्ते ने एक शख्स को 5 करोड़ के करीब  4.8 किलोग्राम हेरोइन के साथ अरेस्ट किया।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बीती रात दिल्ली पुलिस की मध्य जिले के नारकोटिक दस्ते ने एक शख्स को अरेस्ट कर उसके पास से 4.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया हैं। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर राष्टीय बाजार में लगभग पांच करोड़ रूपए हैं। इस आरोपित के खिलाफ हौज़ क्वाज़ी थाने में मुकदमा नंबर -07 , दिनांक 14 जनवरी 2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 21 /61 /85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम शैलेंद्र निवासी सुल्तान पुरी , दिल्ली का रहने वाला हैं। 
 
पुलिस के मुताबिक मध्य जिले के नारकोटिक दस्ते को एक सूचना मिली थी कि एक शख्स आज रात लगभग साढ़े बजे नशीला पदार्थ का एक बड़ा खेप बाडून , उत्तरप्रदेश से लेकर दिल्ली के डीडीयू मार्केट गेट, चावरी बाजार के पास आने वाला हैं। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की। इस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर नशीला पदार्थ के सप्लाई करने वाले शख्स को दबोचने के लिए तैनात कर दिया। पुलिस की माने तो जैसे वह शख्स डीडीयू मार्केट गेट, चावरी बाजार के नजदीक पहुंचा तो पहले से तैनात पुलिस की टीम ने उसे शक के आधार पर पहले तो हिरासत में लेकर  उसकी तलाशी ली गई 

तो एक प्लास्टिक के बैग से 4.8 किलोग्राम हेरोइन मिला जिसे पुलिस ने तुरंत बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया का उसका नाम शैलेंद्र हैं और सुल्तानपुरी दिल्ली का रहने वाला हैं ,उसे यह खेप आनंद विहार , दिल्ली ने इस खेप को चावड़ी बाजार में एक अन्य शख्स को पहुंचाने के लिए दिया था। पुलिस बताते हैं कि इस आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया हैं और इसके आगे की कार्रवाई अभी जारी हैं।   
 

Related posts

कुख्यात अपराधी अपने दोस्त व पत्नी के आशिक की सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फोटो वायरल करने की धमकी, हथियार के बल पर डरा धमकाकर रुपयों की वसूली व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला -अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्थापना दिवस पर, भारतीय तटरक्षक बल के सभी रैंकों को बधाई दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!