Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली ब्रेकिंग: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस द्वारा संपर्क सभा का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: शनिवार को सायं 4 बजे, श्री हरे श्वेर वी. स्वामी, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी जिला) की अध्यक्षता में ली-डायमंड बैंक्वेट हॉल में एक संपर्क सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र कुमार, आईपीएस, संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संपर्क सभा के दौरान संदीप लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I, मनस्वी जैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-II, समस्त सहायक पुलिस आयुक्तगण, थाना प्रभारीगण, विभिन्न यूनिटों व विभागों के प्रभारी, तथा अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।

सभा की कार्रवाई  के दौरान पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी जिला) ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा पुराने लंबित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान स्टाफ द्वारा सामना की जाने वाली विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र कुमार, आईपीएस, ने अपने प्रेरणादायक अभिभाषण में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावशाली उपायों पर प्रकाश डाला तथा पुलिस बल को नवीन दृष्टिकोण से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर, विभिन्न आपराधिक मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी में सहायता प्रदान करने वाले 25 साहसी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं ₹2000/- की नकद राशि देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

प्रमुख पदों पर रह कर हेराफेरी में भी प्रमुख भूमिका निभा रेल कंपनी को 100 करोड़ रूपए का चुना लगाने वाले निदेशक अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में लागू हुआ वीकेंड कर्फ्यू-मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

चेन स्नैचिंग का टूल किट तैयार कर उसी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x