Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, स्पा मैनेजर, 9 लड़कियाँ व एक ग्राहक को किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा,डीएलएफ फेस -IV व थाना सुशांत लोक की संयुक्त ने आज A -ONE -स्पा सेंटर में छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस इस मामले में छापे मार टीम ने  स्पा सेंटर के मैनेजर  सहित 9 लोगों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा हैं। इसमें कुल 7 लड़कियां, एक स्पा के मैनेजर  व एक अन्य शख्स शामिल हैं।

पुलिस की माने तो इस स्पा सेंटर में प्रत्येक ग्राहक से इस गलत काम के लिए 500 रूपए से लेकर 1000 रूपए तक लिया जाता था।  पुलिस बताते हैं कि आरोपित मैनेजर का नाम सत्यवीर, निवासी गांव सकतपुर , थाना शाहजहांपुर, जिला अलवर, राजस्थान हैं। इस स्पा सेंटर में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया हैं। इस मामले की अभी जांच जारी हैं। 

Related posts

पत्नी और दो बच्चों को चाकू मार खुद को भी चाकू मार कर किया घायल, पत्नी की मौत।

Ajit Sinha

जुआ और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित, लगाम

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: खतरनाक गैंगस्टर अनिल दुजाना और उसके दो साथियों को किया अरेस्ट, 61से अधिक केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!