Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हज़ार का इनामी गैंगस्टर घायल-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा : कोतवाली 39 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच सेक्टर-46 रेड लाइट के चौराहे पास हुए मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना पर कोतवाली 39 पुलिस सेक्टर-46 रेड लाइट के चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया परन्तु वह नहीं रुका। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया । पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम राजेश कश्यप उर्फ भेडा है जो थाना सेक्टर-39 के गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। राजेश कश्यप उर्फ भेडा पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित बदमाश है। विरुद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में लूट और चोरी आदि के 26 मुकदमे दर्ज है।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस की कब्जे से कुख्यात अपराधी रवि को फायरिंग करते हुए छुड़ाने आए चार बदमाशों की हुई मुठभेड़, दो बदमाश मारा गया।

Ajit Sinha

ऑनलाइन फ्रेंडशिप और कैब में निजी जानकारी साझा करना बन सकता है खतरा : रेणु भाटिया

Ajit Sinha

पत्नी की गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने आज पति को गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x