Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: चांदपुर में 70 लाख रुपये से विकास कार्यों का शुभारंभ करते बोले विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विपक्ष लोगों के बीच भ्रम फैलाता है कि मुस्लिम समुदाय भाजपा को वोट नहीं देता। लेकिन मैं यह सब गलत है। मेरी जीत में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी बड़ी हिस्सेदारी है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव चांदपुर में करीब 70 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए कही। स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश नागर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से लाद दिया। नागर ने यहां पानी के लिए ट्यूबवेल और रास्तों के निर्माण के कार्यों का शुभारंभ करवाया।

विधायक ने कहा कि आपको यहां 50 वर्ष रहते हुए हो गए, लेकिन आपकी किसी ने सुध नहीं ली। लेकिन मैंने जीतने के बाद धन्यवाद कार्यक्रम की भी शुरूआत आपके यहां से की थी और आज आपके बीच विकास कार्य देने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण थोड़ा समय खराब हो गया था लेकिन अब स्थितियां नियंत्रण में हैं। इसलिए कोई परेशान न हो। मेरे घर के दरवाजे सभी के लिए हमेशा के लिए खुले हैं। विधायक नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारें सर्वजन के लिए काम करती हैं। हमने जाति और धर्म की दीवारों को कभी अपनी सरकारों में पनपने ही नहीं दिया।

यहां वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हमें पारदर्शी, भेदभावरहित और विकास की चहेती सरकारों में काम करने का मौका मिला है। इसमें आपकी भी भागीदारी है। इस अवसर पर श्यौराज सरपंच, खुर्शीद अहमद, समीर मैंबर, रफीक, राजबीर, वहीद, जमील, पप्पू, अजमू , टूडा, लियाकत हुसैन, गजेंद्र भाटी, विरेंद्र पटवारी, किशन बोहरा, रतीराम, परशराम, डालचन्द, हरीकिशन, कैप्टन जयपाल, रजा हुसैन, सादिक आदि अनेक लोग मौजूद रहे। 

Related posts

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह  ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित

Ajit Sinha

आईएएस अधिकारी संजय कुमार होंगे चुनाव पर्यवेक्षक,आदर्श आचार संहिता की अनुपालना पहली प्राथमिकता

Ajit Sinha

नगर परिषद आम चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिïगत जिला में धारा 144 लागू : कृष्ण कुमार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!