Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह  ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को सेक्टर-21 सी  स्थित पार्क प्लाजा होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 से 2021 के अवसर पर प्रशासनिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर  ओ पी सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीतू सिंह, पुलिस उपायुक्त श्रीमती अंशुल सिंगला, पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़  सुमेर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्मानित की गई महिला पुलिसकर्मियों में कुशल नेतृत्व,अनुसंधान, तुरंत कार्रवाई,रिकॉर्ड मैनेजमेंट इत्यादि वर्गों में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए महिला थाना ,बल्लभगढ़ एसएचओ  इंस्पेक्टर माया, उप निरीक्षक माया व सीमा, सहायक उप निरीक्षक रजनी, विधु, संगीता, ज्योति व नीलम तथा महिला मुख्य सिपाही निशा, कविता, मोनिका और महिला सिपाही राजबाला को श्रीमती नीतू सिंह वाइफ ऑफ पुलिस कमिश्नर  ओपी सिंह ने प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र दिया गया। उपरोक्त महिला पुलिस अधिकारियों ने बिहार, कोलकाता लखनऊ, झारखंड, मणिपुर आदि स्थानों से बलात्कार के अपराधियों को दबोच कर उन्हें सख्त सजा दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम अनिल कुमार व क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार को भी प्रशासनिक कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र से नवाजा गया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आन बान और शान है। अपने परिवार के साथ साथ समाज की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मे वारी भी उनके कंधों पर है इसलिए इनको सम्मानित किया जाना चाहिए जिसकी यह हकदार हैं। आज महिला पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के हर विभाग और प्रशासनिक कार्यों का पदभार बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को भविष्य में इसी प्रकार समाज में महिलाओं की सुरक्षा और मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: पंचकूला में कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज ने मारी बाजी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: गदपुरी थाना क्षेत्र में बने तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चे की डूबने से हुई मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!