Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बीजेपी के सभी 6 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ-कृष्ण पाल गुर्जर  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद की बल्लभगढ़ व फ़रीदाबाद विधान सभा के सभी 6 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ।  स्वागत सत्र के साथ आज सुबह 10.30 बजे प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई। पहले सत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बल्लबगढ़ मंडल,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ ने अजरौंदा मंडल,भाजपा नेता सोहनपाल सिंह ने फ़रीदाबाद मंडल, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने सिही मंडल एवं मुजेसर मंडल में जिला महामंत्री आर.एन सिंह ने और ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर बल्लभगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास व विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित  किया। 

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के तहत फ़रीदाबाद के इन 6 मंडलों के प्रशिक्षण में सभी 6 मंडलों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ प्रमुख ,जनप्रतिनिधियों व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  हर मंडल के प्रशिक्षण में 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुँचे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर 09 से 10 जनवरी तक चलेगा। दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिदिन 4-4 सत्र होंगे जिनमे अलग अलग वक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराना व पार्टी की जन्म से लेकर अब तक के सफ़र के स्वरुप के बारे में विस्तार से बताना है। 

भारतीय जनता पार्टी  ने पिछले 6 सालों के कार्यकाल में देश में विकास और सुशासन को एक नई दिशा दी है।  इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है और देश सर्वोपरि है, प्रशिक्षण के माध्यम से यह भावना कार्यकर्ताओं के अंदर संगठनात्मक ,सामाजिक,राजनीतिक व राष्ट्रीयता के विषयों के माध्यम से डाली जाती है।  जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में इन सभी प्रशिक्षण शिविरों की रूप-रेखा जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल,आर.एन सिंह व जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण चौधरी जी ने तैयार की एवं मंडलों के प्रशिक्षण शिविरों की व्यवस्था व रचना मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों ने मिलकर की। 

Related posts

फरीदाबाद: नई मशीन 09-3एक्स डायनेमिक टैम्पिग एक्सप्रेस को ओल्ड रेलवे स्टेशन से एम.के. गुप्ता, सदस्य इंजीनियरी,रेलवे बोर्ड द्वारा हरी झण्डी दिखा, किया रवाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के निवासियों को मालामाल होने के लिए मॉल रोड को सुंदर व हराभरा,और जाम मुक्त, वेलकम गेट बनाना होगा-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की धौज पीएचसी को मिला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट : डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!