Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में अपनी तरह का पहला ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’ आगामी 4 जनवरी को शुरू किया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में अपनी तरह का पहला ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’ आगामी 4 जनवरी को पंचकूला में शुरू किया जाएगा। इसका उदघाटन भारत सरकार के पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव  तरूण कपूर व हरियाणा के नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  टीसी गुप्ता करेंगे।          
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला में शुरू होने वाला यह ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’ हरियाणा व ट्राईसिटी का ऐसा पहला स्टेशन होगा जहां छोटी से लेकर बड़ी तक हर इलैक्ट्रिक-गाड़ी चार्जिंग की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में इलैक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग हेतु आधारभूत संरचना तैयार करने के लिए नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग को स्टेट नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि हर प्रकार के इलैक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने के लिए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन को हरेडा कार्यालय पंचकूला में स्थापित किया गया है। उन्होंने आगे यह भी जानकारी दी कि विभाग ने पांच इलैक्ट्रिक व्हीकल्स किराए पर हैं जिनमें से एक पंचकूला मुख्यालय के लिए जबकि एक-एक गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल व पंचकूला जिला के लिए किराए पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद :सूरजकुंड मेला विभिन्न संस्कृति व कलाओं का संगम, मोदी-मनोहर की पेंटिंग के दीवाने हुए लोग

Ajit Sinha

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), दिल्ली ने जनवरी सत्र में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

चकबंदी के लिए गांव-गांव जाएंगे नायब तहसीलदार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 57 नायब तहसीलदारों की लगाई ड्यूटी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!