Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

बिजली विभाग के जेई सहित 3 कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई सहित तीन कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ आज गिरफ्तार किया है। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने हेमंत कुमार वासी मनेठी, जिला रेवाड़ी द्वारा दी गई सूचना पर कार्रवाई करते हुए जेई. कंवल सिंह, लाइनमैन सतपाल व एएलएम रोहित को गिरफ्तार किया है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेई कंवल सिंह, लाइनमैन सतपाल और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने हेमंत कुमार और उसके ताऊ  के घर पर बिजली चोरी को लेकर छापा मारा था और उनका मीटर उखाड़ कर ले गए थे। इसके बाद लाइनमैन सतपाल ने कहा कि 20 हजार रुपए दो तभी मीटर वापस करेंगे और बिजली चोरी से संबंधित कार्रवाई नहीं करेंगे। सतपाल ने यह भी कहा कि पैसे न दिए तो आपके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा बना देंगे। इस घटना को लेकर राज्य चौकसी ब्यूरो, गुरुग्राम में बुधवार को भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा  दर्ज किया गया हैं और निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।
 
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार यादव को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और छाया गवाह की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए जेई सहित दो अन्य कर्मचारियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। ज्यादा जानकारी के लिए आरोपितों  से पूछताछ की जा रही है।  

Related posts

हरियाणा: जेजेपी संगठन में विस्तार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Ajit Sinha

एक शख्स को दर्जनों लोग लात -घूसों , लाठी डंडों बेहरमी से पीटते हुए का लाइव वीडियो तेजी से हुआ वायरल-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल ने आज 53 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस किए रद्द।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!