Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सेक्टर- 17 फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट  मंत्री विपुल गोयल ने किया Healing Hand ऑर्थोपेडिक क्लीनिक का किया उद्घाटन  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सेक्टर 17 में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑर्थोपेडिक क्लिनिक और  फिजियोथैरेपी क्लीनिक  का उद्घाटन किया । जिसमें आज फ्री कैंप लगाकर लोगों की जांच और इलाज किया गया। यहां पर बहुत ही हाई क्वालीफाई डॉक्टर सुनील ढींगरा और डॉक्टर स्तुति ढींगरा द्वारा किया जा रहा है, जोकि पिछ्ले 20 सालों से अपनी सेवायें एशियन और अन्य हॉस्पीटल में देते आए हैं।

इससे उन मरीजों को काफी राहत मिलेगी जो दर्द की वजह से आपरेशन करवाते थे, ऐसे लोग जिन्हें स्पाइन की प्रॉब्लम और ऑर्थोपेडिक प्रोब्लम है उन्हें आधुनिक मशीनों द्वारा उपचार करके राह्त दी जाएगी।  फरीदाबाद का यह पहला सेंटर है जहां पर इस तरह की आधुनिक मशीन लोगों के इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टर की देखरेख में संभव हो पाएगी। इस मौके पर सोमनाथ मल्होत्रा पूर्व पार्षद, नरेश कुमार पार्षद, राज कुमार राज, मनीष राघव, सीबी अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, राम किशोर, देव गुप्ता,  वेद बंसल, धीरज जैन आदि काफी लोग क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर मौजूद थे  

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने 10 निर्माणधीन दुकानों पर चलाया बुल्डोजर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दिवाली की रात भूपानी थाना क्षेत्र में खुनी खेल खेलने वाले अपराधी श्याम सूंदर को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की तीन अलग- अलग टीमों ने आज 3 राशन डिपों में की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!