Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

दीपिका सिंह  ने ‘फर्स्ट किस’ पर किया धमाकेदार डांस, देखें वायरल वीडियो 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर  अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ‘दीया और बाती’ फेम यो यो हनी सिंह और इप्सिता के हाल ही में रिलीज हुए सुपरहिट सॉन्ग ‘फर्स्ट किस’ पर डांस करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में दीपिका सिंह के डांस मूव्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है, साथ ही डेनिम उन पर काफी फब रही है. दीपिका सिंह के एक्सप्रेशंस और डांस वीडियो में काफी जबरदस्त लग रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी दिखी थीं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में सैनिकों के बीच मनाई दीवाली, देश भक्ति की वंदे मातरम गीत पर जमकर झूमे-वीडियो।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में हुई चंदे की चोरी पर प्रधानमंत्री मोदी की खामोशी पर उठाए सवाल। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!