Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने पांच राष्ट्रीय सचिवों और हरियाणा में चार प्रकोष्ठों के प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्त किया है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन नई नियुक्तियों की सूची जारी की। 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए पांच सचिवों को नियुक्त किया है। इनमें पार्टी के फरीदाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राजा राम, गुरुग्राम से पूर्व जिला प्रधान सुबे सिंह बोहरा यादव, जेजेपी मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख पूर्व उपकुलपति और लेखक अभय सिंह मौर्या, बरोदा से पूर्व विधानसभा उम्मीदवार भूपेंद्र मलिक और हिसार निवासी एडवोकेट बिमल शामिल है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा राज्य स्तर पर जेजेपी ने अपने चार प्रकोष्ठों के लिए प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष पद पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की हैं।

इनमें राजकुमार रिढाऊ को दोबारा किसान प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया हैं। वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ के बादली से जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय कबलाना और श्रमिक प्रकोष्ठ के रामफल फौजी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। निशान सिंह ने कहा कि दयानंद उरलाना टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रभारी और धर्मपाल इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सप्ताह में एक दिन कार्यालय जरूर आएं कार्यकर्ता : ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज एक विशेष कमिटी गठित की हैं, 6 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया-जाने कौन- कौन हैं।

Ajit Sinha

पीएलपीए अधिनियम की आड़ में गरीबों के आशियाने ना उजाड़े सरकार, तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोके–दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!