Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

त्रिकोणीय श्रृंखला मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 268 रनों  की साझेदारी से  कुलदीप दीवान अकादमी को 147 रनों से मात दी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: गुरुग्राम के फ्लोरेंस क्रिकेट मैदान में चल रही अंडर-12 क्रिकेट मैच की त्रिकोणीय श्रृंखला मैच में जेबी स्पोर्ट्स के रिहान कोहाड़ व आरव जेफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 268 रनों की साझेदारी से कुलदीप दीवान अकादमी को 147 रनों से मात दी.जिसमें रिहान कोहाड़ ने नाबाद 210 रन बनाए जबकि आरव जेफ ने 32 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने के बाद, जेबी स्पोर्ट्स 5 विकेट के नुकसान पर 49 रन ही बना पाया था, लेकिन रिहान द्वारा असाधारण बल्लेबाजी करते हुए 210 रन (16 चौके और 11 छक्के) बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए जबकि आरव जेफ ने 4 चौके लगाकर 32 रन बनाकर साझेदारी को 268 रन तक पहुंचाया और 40 ओवरों में 8 विकेट पर 339 रन तक पहुंचाने में मदद कीइस स्कोर का पीछा करते हुए कुलदीप दीवान अकादमी की टीम 35.5 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गई.जेबी स्पोर्ट्स के लिए यतार्थ शर्मा ने 42 रन देकर 4 विकेट लिए, व्योम सिंह ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए, नमन ठाकुर ने 43 रन देकर 2 और आरव जेफ ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए।

Related posts

शराब ठेकेदार बलजीत यादव हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में नए नगर निगम कार्यालय भवन और बंधवाड़ी के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

जिला में मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी 1333 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग का रहा विशेष योगदान

Ajit Sinha
error: Content is protected !!