Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज एक बुजुर्ग भूखे -प्यासे एडवोकेट को खाना खिलाया, फिर उन के शिकायत, इंसाफ का भरोसा दिया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर-21 में एक बुजुर्ग घरेलू कलह के चलते अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिसे सुनकर पुलिस कमिश्नर ने उनको खाना खिला कर मामला सुलझाने  का आश्वासन दिया। दरअसल मुजेसर के रहने वाले 66 वर्षीय लक्ष्मी नारायण अपने पत्नी और बेटों से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। 15 वर्ष की आयु में वह फरीदाबाद आ गए थे। फरीदाबाद में उन्होंने कई बड़ी नामी कंपनियों में कार्य किया और साथ ही अधिवक्ता की डिग्री भी हासिल की।

उन्होंने अपनी मेहनत से फरीदाबाद में दो प्लॉट खरीदे जो अब उनके दोनों बेटों के नाम पर हैं। उनके दोनों बेटे उनके साथ आए दिन छोटी मोटी बात को लेकर उनके साथ झगड़ा करते हैं और उन्हें खाना भी नहीं देते हैं। इसी के चलते बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय मे आए और अपनी शिकायत पुलिस कमिश्नर  के समक्ष प्रस्तुत की। बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने अपनी सारी उम्र अपने बच्चों के भविष्य बनाने में लगा दी परंतु आज उन्हें यह सिला मिल रहा है।  बुजुर्ग की व्यथा सुनकर पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने पहले बुजुर्ग को खाना खिलवाया और संबंधित थाना प्रभारी को आदेश दिए कि जल्द से जल्द बुजुर्ग की समस्या का समाधान किया जाए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बुजुर्ग अपने परिवार और इस समाज का अभिन्न अंग है और उन्हें सम्मान अवश्य मिलना चाहिए। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी और उनको उनका हक दिलवाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर  से आश्वासन मिलने के पश्चात बुजुर्ग ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्या का हल हो जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त का पता बताने से इंकार किया तो उसके दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व भाजपा नेता राजेश नागर पहुंच कर पौधारोपण किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!