Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज 190 ग्राम हेरोइन सहित एक शख्स को किया गिरफ्तार  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाते हुए कुरुक्षेत्र जिले से एक आरोपित को गिरफतार कर उसके कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद के बराडा चैक पर मौजूद एक पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो ड्रग्स बेचने का धंधा करता है,

वह पंजाब नंबर की एक कार में बाबा मार्कण्डा मंदिर के पास हेरोइन बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के पास नाका बंदी शुरू कर वाहनों की चैंकिग शुरू कर दी। जब टीम ने आरोपित की कार को रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोपड, पंजाब़ निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा सरकार सामाजिक दूरी के उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूलेंगी, कोरोना की मार, रोजगार की मार, टैक्स की मार, अब यह मार, क्या करें इंसान

Ajit Sinha

दो पक्षो में विवाद के बाद रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़, जमकर चले लाठी डंडे, देखें वायरल वीडियो, जांच मे जुटी पुलिस

Ajit Sinha

30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!